Kasganj news जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न।

Jun 23, 2025 - 19:22
0 1
Kasganj news जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न।

block-350 block-350

जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न।

 उद्यमियो की समस्याओं के निस्तारण के लिये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश।

कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति एवं एमओयू निवेशकों तथा विभागीय रोजगार परक योजना की बैठक आयोजित की गई जिसमे लघु उद्योग भारतीय कासगंज के संरक्षक श्री गोरी शंकर शर्मा जी ने उद्यमियों की समस्याएं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने मिनी औद्योगिक आस्थान की स्थापना के लिए महमूदपुर पुख्ता में चिन्हित ग्राम सभा की भूमि को आवंटन की कार्यवाही एवं वाहन प्रदुषण जाँच केंद्र की स्थापना कासगंज में कराये जाने के सम्बन्ध में एआरटीओ कासगंज का पत्र प्रेषित करने कासगंज इंडस्ट्रियल एरिया के हंजम के पास डाले गये कूड़े के हटाने हेतु नगर पालिका कासगंज को तत्काल हटाने की कार्यवाही के निर्देश दिए गये ! इंडस्ट्रियल एरिया कासगंज में पानी निकासी एवं नाली की सफाई सेे सम्बंधित जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए है भवानी आयुर्वेदिक फार्मेसी की विद्युत आपूर्ति की समस्या के निराकरण हेतु अधिशाषी अभियंता विद्युत ग्रामीण के साथ बार्ता कराने के निर्देश दिए गये। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा में प्रदुषण विभाग के प्रतिनिधि के उपस्थिति न रहने के कारण उनके एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। मा0 मुख्य मंत्री की महत्वपूर्ण रोजगार परक योजना सीएम युवा के अंतर्गत जनपद कासगंज के लक्ष्य 1700 के सापेक्ष बैंकों को प्रेषित 538 एप्लीकेशन में 152 स्वीकृत एवं 125 वितरण है जो अत्यंत कम होने के कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जीएम का वेतन रोकने एवं अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए। जिला बैंक कोऑर्डिनेटर भारतीय स्टेट बैंक, कैनरा बैंक, ग्रामीण बैंक की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके प्रति उच्च स्तर पर कार्रवाही करने निर्देश दिए गये। इसके अतिरिक्त जो बैंक प्रतिनिधि बैठक में अनुपस्थित रहे है उनका स्पष्टीकरण करने निर्देश दिए गये है औद्योगिक आस्थान गंजडुण्डवारा के उद्यमी ब्रज मोहन गुप्ता ने रोड से आने वाले पानी की समस्या से अवगत कराया गया जिलाधिकारी द्वारा लिखित रूप में एप्लीकेशन देने के निर्देश दिए है। बैठक में समस्त बैंकर्स अन्य विभागीय अधिकारियो के साथ उद्योग बन्धु भी उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User