मिस्त्री की पत्नी को होटल लेजाकर ढाई घण्टे तक दुष्कर्म, हालत खराब होने पर छोड़ भागा

मिस्त्री की पत्नी को होटल लेजाकर ढाई घण्टे तक दुष्कर्म, हालत खराब होने पर छोड़ भागा

Jun 23, 2025 - 11:32
0 247
मिस्त्री की पत्नी को होटल लेजाकर ढाई घण्टे तक दुष्कर्म, हालत खराब होने पर छोड़ भागा

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश । हरदोई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां होटल में ढाई घंटे तक बंधक बनाकर एक महिला से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। महिला की हालत बिगड़ने पर आरोपित ठेकेदार उसे सेमरा चौराहे पर छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने कोतवाली पहुंच ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने शहर कोतवाली में दो दिन पहले तहरीर देते हुए शिकायत की थी। महिला ने बताया कि उसका पति राजमिस्त्री है। वह अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव निवासी ठेकेदार मुन्ना के यहां काम करता है। मुन्ना वर्तमान में जरौली शेरपुर में रहता है। 12 जून को घर में बच्चों से हुए विवाद की जानकारी देने महिला मुन्ना के घर पहुंची। मुन्ना ने उसे हरदोई ले जाकर कार्यवाही कराने का झांसा दिया। उसी की बाइक पर बैठकर वह हरदोई आई। दोपहर करीब 12 बजे सदर तहसील के पास स्थित एक होटल में उसे ले गया। होटल में ढाई घंटे तक जबरन बंधक बनाए रखा। इस बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बाइक पर बैठाकर सेमरा चौराहे के पास उसे छोड़कर फरार हो गया। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद शहर कोतवाली में फरियाद की। इस संबंध में सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User