योगी सरकार ने देर रात 127 एसडीएम के किए तबादले

Jun 23, 2025 - 11:21
0 74
योगी सरकार ने देर रात 127 एसडीएम के किए तबादले

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश फिर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। योगी सरकार ने रविवार की देर रात 127 कनिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। उप जिलाधिकारी स्तर के इन अधिकारियो के तबादले की मशक्क्त एक माह से चल रही थी। इन उप जिलाधिकारियो को एक स्थान पर तैनाती के 3 साल पूरे हो गए थे। यह सूची काफी समय से प्रतीक्षा में थी, जो रविवार को जारी हो गई।

सीतापुर के एसडीएम कुमार चंद्रबाबू का बदायूं ट्रांसफर कर दिया गया है। सहारनपुर की एसडीएम संगीता राघव को विशेष कार्याधिकारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। मथुरा की उपजिलाधिकारी श्वेता को सहायक निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया गया है। लखनऊ मेट्रो के विशेष कार्याधिकारी अजय आनंद वर्मा को औरैया का एसडीएम बनाया गया है। एलडीए के विशेष कार्याधिकारी शशि भूषण पाठक को अमरोहा का एसडीएम बनाया गया है। जितेन्‍द्र कुमार को एसडीएम, महराजगंज, आशुतोष कुमार को एसडीएम रामपुर, राहुल को एसडीएम मुजफ्फरनगर, अजय कुमार उपाध्याय को एसडीएम जौनपुर बनाया गया है। कडेदीन को एसडीएम हमीरपुर, सौरभ कुमार पांडेय को एसडीएम संभल, सुरेन्‍द्र नारायण त्रिपाठी को एसडीएम कासगंज, राजेश कुमार को एसडीएम बदायूं।

संजय को एसडीएम आजमगढ़्, त्रर्नोद जोशी को एसडीएम गाजीपुर, राजेश कुमार को कन्नौज, कुमार चन्‍द्र बाबू को एसडीएम बदायूं, देवंद्र कुमार पाण्डेय को एसडीएम बलिया संजय कुमार यादव को एसडीएम ललितपुर, रमेश बाबॅू को एसडीएम मऊ, राजेन्‍द्र बहादुर को एसडीएम इटावा, मलखान सिंह को एसडीएम गोरखपुर, अजय आनन्‍द को एसडीएम औरैया,राजेश चन्‍द्र को एसडीएम गाजीपुर, देश दीपक को एसडीएम कानपुर देहात, कौशल कुमार को एसडीएम अयोध्या बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User