सांप पीछे की ओर क्यों नहीं रेंग सकते

Jun 23, 2025 - 08:56
 0  1
सांप पीछे की ओर क्यों नहीं रेंग सकते

सांप पीछे की ओर क्यों नहीं रेंग सकते

क्या आपको मालूम है कि सांप और अजगर पीछे की ओर रेंग सकते हैं। जवाब है - नहीं, बिल्कुल नहीं। सांप जितनी तेजी से आगे की ओर भाग सकते हैं। वैसा वह पीछे जाने के लिए बिल्कुल नहीं कर पाते। आखिर ऐसा क्यों होता है। ये काम क्यों उनके लिए मुश्किल होता है। सांप पीछे की ओर नहीं रेंग सकते क्योंकि उनकी शारीरिक बनावट और गति का तरीका उन्हें इसकी अनुमति नहीं देता । इसकी कई वजहें हैं। अगर आपने कभी सांप के पेट यानि निचले हिस्से पर गौर किया हो तो ये खास तरह के बड़े चौड़े शल्क होते हैं, जिन्हें वेंट्रल शल्क कहते हैं । क्यों सांप को ऐसा करने में आएगी मुश्किल सापों के पेट पर ये शल्क पीछे की ओर मुड़े होते हैं, जिससे सांप को आगे बढ़ने के लिए ज़मीन पर पकड़ मिलती है। वह जमीन पर आराम से इनकी मदद से आगे बढ़ जाता है लेकिन सांप अगर पीछे हटने की कोशिश करेगा, तो ये शल्क ज़मीन पर अटक जाएंगे। उसे पीछे जाने से रोक देंगे। सांप लहरदार तरीके से चलता है तो पीछे जाने के लिए क्या करेगा सांप अपनी मांसपेशियों को लहरदार तरीके से संकुचित और शिथिल करके आगे बढ़ते हैं।

यह गति शरीर के एक सिरे से दूसरे सिरे तक चलती है, जिससे सांप आगे की ओर खिंचता है। पीछे की ओर चलने के लिए उन्हें इस गति को उलटना होगा, जो उनकी मांसपेशियों की संरचना के लिए स्वाभाविक नहीं है। क्योंकि उनके पैर नहीं होते सांपों का शरीर लंबा और लचीला होता है, लेकिन इसमें पैर नहीं होते। उनके पूर्वजों के पैर हुआ करते थे, लेकिन विकास के दौरान उन्होंने इन्हें खो दिया। उनके चलने का तरीका पूरी तरह से उनके शरीर और शल्कों पर निर्भर करता है। सांपों का विकास किस लिए हुआ सांपों का विकास मुख्य रूप से आगे की ओर बढ़ने के लिए हुआ है, चाहे वह शिकार का पीछा करना हो, शिकार से बचना चाहकर भी वह ऐसा क्यों नहीं कर पाते हो या बिलों में घुसना हो। पीछे की ओर रेंगने की क्षमता उनके जीवित रहने के लिए आवश्यक नहीं थी, इसलिए उनके शरीर ने इस क्षमता को विकसित नहीं किया। हां, कुछ पीछे हट सकते हैं कुछ सांप विशेष परिस्थितियों में (जैसे तंग जगह में ) थोड़ा पीछे हट सकते हैं, लेकिन यह धीमी और असामान्य गति होती है। अधिकांश सांपों के लिए पीछे की ओर रेंगना प्राकृतिक नहीं है। ऊर्जा की बर्बादी हो सकती है। अजगर भी ऐसा नहीं कर सकते इसी तरह अजगर भी अपनी शारीरिक बनावट के कारण पीछे की ओर नहीं रेंग सकते हैं।

यह उनकी वेंट्रल शल्कों (पेट पर के बड़े शल्क) की दिशा और उनके मांसपेशियों के संकुचन के तरीके के कारण होता है, जो उन्हें केवल आगे की ओर बढ़ने में मदद करते हैं। छिपकलियां ऐसा कर सकती हैं हालांकि कुछ अन्य सरीसृप पीछे की ओर चलने में सक्षम हो सकते हैं, खासकर वे जिनके पास पैर होते हैं। जो अपनी गति को नियंत्रित करने के लिए उन पर निर्भर करते हैं। अधिकांश छिपकलियां पैरों का उपयोग करती हैं । यदि जरूरी हो तो पीछे की ओर छोटे कदम चल सकती हैं। खासकर जब वे किसी तंग जगह से बाहर निकलने या किसी बाधा से बचने की कोशिश कर रही हों। उनकी गति उतनी सहज नहीं होगी जितनी आगे की ओर, लेकिन वे ऐसा कर सकती हैं। मगरमच्छ भी ऐसा कर सकते हैं। मगरमच्छ और घड़ियाल अपने चार पैरों का उपयोग करते हैं। पीछे की ओर थोड़ा-बहुत चल सकते हैं, खासकर पानी में या जब वे किसी बाधा से दूर हटने की कोशिश कर रहे हों।

 कछुए भी अपने पैरों का उपयोग करते हैं और धीरे-धीरे पीछे की ओर चल सकते हैं, खासकर जब वे अपने खोल के अंदर से बाहर आ रहे हों। खरगोश पीछे की ओर छोटे-छोटे कदम रख सकते हैं, खासकर जब वे किसी संकरी जगह में फंसे हों। हालांकि वे आमतौर पर आगे की ओर ही कूदते हैं। हाथी पीछे की ओर चल सकते हैं, लेकिन यह उनके लिए असामान्य है। वे ऐसा तभी करते हैं जब उन्हें रास्ते में कोई बाधा हो या वे किसी संकरे स्थान निकलना चाहें।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब