गौशालाओं में समुचित देखभाल सुनिश्चित करें -प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी

Jun 21, 2025 - 20:52
0 2
गौशालाओं में समुचित देखभाल सुनिश्चित करें -प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी

block-350 block-350

गौशालाओं में समुचित देखभाल सुनिश्चित करें -प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी

अलीगढ़ । प्रदेश के मा0 गन्ना विकास एवं चीनी मिलें और जनपद प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने शनिवार को गौआश्रय स्थल ताहरपुर का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार गौवंश संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मा0 मंत्री श्री चौधरी ने गौवंशों के लिए चारे-पानी, स्वच्छता, छायादार स्थल और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पशुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गौशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं सतत संचालित रहनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न हो और पशुओं की समुचित देखभाल प्राथमिकता पर की जाए। इस दौरान मा0 मंत्री जी ने गाय को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर गौसेवा का भी संदेश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 दिवाकर त्रिपाठी ने अवगत कराया कि ताहरपुर गौशाला में वर्तमान में कुल 175 गौवंश संरक्षित हैं, जिन्हें जिओ टैग से चिह्नित किया गया है। गौशाला में हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता है, वहीं 300 कुंतल भूसा क्रय किया गया है एवं 10 कुंतल भूसा दान स्वरूप प्राप्त हुआ है। गौशाला के संचालन हेतु 4 केयरटेकर नियुक्त हैं और 1.2 हैक्टेयर चारागाह क्षेत्र गौशाला से संबद्ध है। सीवीओ ने यह भी बताया कि सहभागिता योजना के अंतर्गत 14 पशुपालकों को कुल 26 गायें प्रदान की गई हैं। साथ ही एसएफसी पूलिंग मद में 3 लाख की धनराशि उपलब्ध है, जिसका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User