अमृतपुर तहसील में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ आयोजन

Jun 21, 2025 - 20:54
0 5
अमृतपुर तहसील में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ आयोजन

block-350 block-350

अमृतपुर तहसील में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ आयोजन

अमृतपुर/फर्रुखाबाद। "करेंगे योग तो रहेंगे निरोग" के संदेश के साथ 11वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमृतपुर तहसील परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने की। इस मौके पर तहसीलदार शशांक सिंह, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, योग प्रशिक्षक रंजीत कुमार, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैफाली भदौरिया सहित समस्त तहसील स्टाफ, अमीन व लेखपाल उपस्थित रहे। योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 जून से 21 जून तक आयोजित "योग सप्ताह" का समापन इस कार्यक्रम के साथ हुआ।

 यह आयोजन आयुष विभाग, लखनऊ के निर्देशन तथा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। योग प्रशिक्षक रंजीत यादव द्वारा सूक्ष्म व्यायाम, वज्रासन, संशाकआसन, कपालभाती, शीतली प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और अनुलोम-विलोम प्राणायाम जैसी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। उन्होंने योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शांत करता है और एकाग्रता बढ़ाता है। डॉ. शैफाली भदौरिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए योग को दैनिक जीवन का अनिवार्य अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। आयोजन में अधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए योगाभ्यास कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

सरकार द्वारा चलाए जा रहे योग जागरूकता अभियान के तहत इस आयोजन को आमजन से जोड़ने का प्रयास किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में बताया कि योग न केवल वेदों और शास्त्रों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है बल्कि आज विज्ञान भी इसके प्रभाव को प्रमाणित कर रहा है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि दैनिक जीवन में योग को अपनाकर एक स्वस्थ, सशक्त और संतुलित समाज की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User