Firozabad News/ जे एस विश्वविद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय सीएटीसी -02 एनसीसी कैंप का हुआ समापन

Jun 21, 2025 - 11:26
0 26
Firozabad News/ जे एस विश्वविद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय सीएटीसी -02 एनसीसी कैंप का हुआ समापन

block-350 block-350

जे एस विश्वविद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय सीएटीसी -02 एनसीसी कैंप का हुआ समापन

 शिकोहाबाद । जे एस विश्वविद्यालय में दस दिवसीय सीएटीसी - 02 एनसीसी कैंप में विभिन्न प्रकार के टेस्ट और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।

कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. गीता यादव (कुलाधिपति) रही।उनका कर्नल सज्जन सिंह ने बुके देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. गीता यादव ने बेस्ट कैडेट्स बालिका वर्ग में जे.एस. विश्वविद्यालय की ईशिका यादव को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इसके अलावा, सभी प्रतियोगिताओं में चैम्पियनशिप जीतने वाली ब्राबो कम्पनी को कर्नल सज्जन सिंह द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कुलाधिपति डॉ. गीता यादव ने कैंप से 1संबंधित सभी अधिकारियों, ए.एन.ओ., पी.आई. स्टाफ और कैडेट्स का आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर कुलाधिपति डॉ. गीता यादव, कुलपति वी.एन. पाण्डेय, ईजी. शिखर यादव, कर्नल सज्जन सिंह, कर्नल एसएन ठाकुर, मेजर शशीकान्त कटियार, कैप्टन एस एन पाण्डेय, लैफ्टीनेन्ट शैलेन्द्र सिंह, सौरभ यादव, द्वितीय अधिकारी राजू सिंह, सूबेदार मेजर बलवान सिंह, सूबेदार जनक, नायब सूबेदार सुरेन्द्र सिंह, सीएचएम मुकेश सिंह, बी.एच.एम. अरूण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User