21 राजमार्गों को बनाया जाएगा फोर लेन, देखिए किन-किन शहरों के हाईवे का होगा चौड़ीकरण

Jun 12, 2025 - 08:38
0 6
21 राजमार्गों को बनाया जाएगा फोर लेन, देखिए किन-किन शहरों के हाईवे का होगा चौड़ीकरण

लखनऊ। यातायात जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए प्रदेश के 21 राज्य राजमार्गों को 14 से 25 मीटर चौड़ा कर चार लेन में विकसित किया जाएगा। अभी इनमें से ज्यादातर राज्य राजमार्ग सात से 14 मीटर चौड़े हैं। लोक निर्माण विभाग ने इन राज्य मार्गों का सर्वेक्षण करके शासन को इन्हें चार लेन में तब्दील करने संबंधी प्रस्ताव भेज दिया है।

इन राज्य राजमार्गों में तीन वाराणसी व दो राज्य राजमार्ग हरदोई से संबंधित हैं। लोक निर्माण विभाग का विभागीय मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी राज्य राजमार्गों को चौड़ा करने का निर्देश दिए थे। वर्तमान में प्रदेश में 142 राज्य राजमार्ग हैं। इनमें से 21 राज्य राज्यमार्गों को चार लेन में विकसित करने सहित 107 राज्य राजमार्गों को चालू वित्तीय वर्ष में 10 चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को चार लेन मार्गों से जोड़ा जाए। इसी सिलसिले में अमेठी के जिला मुख्यालय को चार लेन मार्ग से जोड़ने के लिए जगदीशपुर राज्य राजमार्ग को सात से 22 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे सुलतानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली का सीधा संपर्क अमेठी से हो सकेगा।

इसी प्रकार बहराइच भिन्गा सिरसिया चौधरी डीह मार्ग को चार लेन में विकसित किया जाएगा। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे व कृषि विश्वविद्यालय को चार लेन मार्ग से जोड़ने के लिए देवरिया-कसवा पडरौना राज्य राजमार्ग को चार लेन में बनाया जाएगा। जालौन में दस वर्षों से लटके पनवाड़ी राज्य राज मार्ग को भी चार लेन में विकसित किया जाएगा। इसका कार्य दस वर्ष पहले शुरू किया गया था, कुछ भाग बनने के बाद शेष भाग का कार्य रुका था। इसके अलावा हरदोई के बिलग्राम उन्नाव-प्रयागराज मार्ग व बीएसए राज्य राजमार्ग को चार लेन में विकसित किया जाएगा। इन मार्गों पर दुर्घटना ज्यादा होने के कारण इन्हें चार लेन में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन दोनों मार्गों के चार लेन में विकसित होने के बाद कानपुर, उन्नाव, प्रयागराज, कन्नौज व बरेली तथा शाहजहांपुर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वहीं वाराणसी के चौबेपुर मार्ग, वाराणसी-कछवां मार्ग व कछवां से चौबेपुर मार्ग को चार लेन में निर्मित किया जाएगा।

 फर्रुखाबाद का फतेहगढ़-गुरसहाय गंज मार्ग, लखनऊ का गोसाईगंज-बनी-मोहान मार्ग, उन्नाव का बिलग्राम-उन्नाव-बिलग्राम मार्ग, बुलंदशहर का मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग, मेरठ का बडौत-मेरठ मार्ग, सोनभद्र का लुंबनी मार्ग, मुरादाबाद का मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग, संभल का बुलंदशहर मार्ग, मुजफ्फजर नगर का खटीमा मार्ग, चंदौली का कंचनपुर-मधुपुर मार्ग व जौनपुर का प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User