उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने हटाए सभी जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी भी भंग, नए पर मंथन

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने हटाए सभी जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी भी भंग, नए पर मंथन

Jun 12, 2025 - 08:47
0 118
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने हटाए सभी जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी भी भंग, नए पर मंथन

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के भीतर बड़ी सर्जरी कर दी है. सपा चीफ के निर्देश पर कुशीनगर छोड़कर बाकी सभी जिलाध्यक्षों को हटा दिया गया है।

★ यह जानकारी सपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्स के आधिकारिक हैंडल के जरिए दी गई।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा समाजवादी पार्टी जनपद कुशीनगर के जिलाध्यक्ष को छोड़कर समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी, विधान सभा अध्यक्षों सहित विधान सभा कार्यकारिणी तथा अन्य फ्रन्टल संगठन के जिलाध्यक्षों सहित जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया हैं। माना जा रहा है कि सपा चीफ ने आगामी पंचायत और वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है।

 जानकारों की मानें तो कई दिनों से सपा के अंदर इस पर चर्चा हो रही थी। लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद सपा में यह अपने किस्म की पहली अंदरूनी सर्जरी है. जिसका असर दूर तक देखने को मिल सकता है. यूं तो सपा में ऐसा कोई विधान नहीं है कि एक व्यक्ति एक पद पर ही रह सकता है लेकिन कुछ जिलों में विधायक और सांसद, खुद अध्यक्ष भी थे और संवैधानिक पद पर भी आसीन थे. ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ जगहों पर एक व्यक्ति एक पद ही रहेगा।

जानकारों की मानें तो पंचायत चुनाव से पहले सभी समीकरण साधते हुए अखिलेश अब नई टीम बनाएंगे जिसमें उनके सियासी फॉर्मूले पीडीए को जगह मिलेगी. कई बार विपक्ष यह सवाल कर चुका है कि सपा चीफ केवल पीडीए का नारा लगाते हैं लेकिन उनकी अपनी ही पार्टी में यह फॉर्मूला लागू नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि अखिलेश- पिछड़ा, दलित, अल्पसंखयक, आदिवासी, अगड़ा को साधते हुए जिलों में नई टीम बनाएंगे जो आगे पंचायत और विधानसभा चुनाव का सामना करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User