फिरोजाबाद न्यूज/समर कैंप जैसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में सहायक सिद्ध होंगे - जिला विद्यालय निरीक्षक

Jun 12, 2025 - 08:09
Updated: 12 months ago
0 4

block-350 block-350

फिरोजाबाद के राजकीय हाई स्कूल बसई मुहम्मद पुर में आयोजित इक्कीस दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला समन्वयक सोनवीर सिंह, ग्राम प्रधान निहारिका जी, शिक्षक एवं कवि प्रेमस्वरूप पारस ने भाग लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ परिश्रम करना चाहिए।प्रधानाचार्य अशोक अनुरागी ने कहा कि समर कैंप जैसे आयोजन छात्रों के कौशल विकास में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

कवि प्रेमस्वरूप पारस ने नैतिक मूल्यों और राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत कविताएं पढ़कर छात्रों का मन मोह लिया। समर कैंप को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले शिक्षक अश्विनी कुमार एवं कवि प्रेमस्वरूप पारस का सम्मान किया गया। सभी प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User