Kasganj news ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस।

Jun 11, 2025 - 21:32
0 5
Kasganj news ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस।

block-350 block-350

गंजडुंडवारा कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही सुपरफास्ट मैल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।यह हादसा गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर फाटक के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15040 सुबह निर्धारित समय से कासगंज रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। जैसे ही ट्रेन मोहनपुर फाटक के समीप पहुंची,उसी दौरान पटरी पर टहल रहा युवक उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कासिम पुत्र मुन्ना अली, निवासी नई बस्ती, सहावर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User