जवरदस्त हादसा-बाइक मे रोडवेज बस ने मारी टक्कर बाइक टेम्पो से टकराई,एक की मौत, तीन घायल

Jun 09, 2025 - 07:15
0 0
जवरदस्त हादसा-बाइक मे रोडवेज बस ने मारी टक्कर बाइक टेम्पो से टकराई,एक की मौत, तीन घायल

block-350 block-350

जवरदस्त हादसा-बाइक मे रोडवेज बस ने मारी टक्कर बाइक टेम्पो से टकराई,एक की मौत, तीन घायल

कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर से सटे गांव कुबेरपुर निवास राजा उर्फ़ साहिल (20) पुत्र स्व. आकिल अपने भाई आज़ाद व बहनोई कमालउद्दीन (25) पुत्र सिराजुद्दीन निवासी वरा कैंसर थाना नवाबगंज के साथ बाइक से कोतवाली कायमगंज के गांव ढमढ़ेरा वाटर पार्क मे नहाने गए थे। और वाटर पार्क मे नहाके भी बापस आ रहे थे लेकिन जब वह अपने गांव के निकट पहुंचे तो राजा को याद आया कि वह अपना मोबाईल वही भूल आया है। फिर उक्त तीनो बाइक मुड़ाकर ढमढेरा वाटर पार्क मोबाईल लेने जा रहे थे ।

जब उनकी बाइक कैंसर खा के अड्डे के पास पहुंची तभी रोडवेज बस ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेम्पो से जा टकराई जिस टेम्पो मे बैठा अपना पैर बाहर निकाले दत्तू नगला निवासी अवनीश द्विवेदी का 12 वर्षोंय पुत्र सत्यम द्विवेदी गंभीर घायल हो गया इधर बाइक टेम्पो से टकराने के बाद दूर जा गिरी जिस पर बैठे उक्त तीनो घायल हो गए जिसमे राजा गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास लोगो की भीड़ जमा हो गयी लोगो ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त चारो घायलों को सीएचसी भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने राजा को मृत घोषित कर दिया। और आजाद व सत्यम को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।मौत की सूचना पर परिजन व ग्रामीण सीएचसी पहुंचे और चारों ओर मौत पर चीतकार मच गया। माँ अफसाना व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक 6 भाइयों व दो बहनो मे मे तीसरे नंबर का था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User