मेरिट पर हो थानेदारों की पोस्टिंग, छोटे से छोटे अपराध को भी गंभीरता से लें - DGP

मेरिट पर हो थानेदारों की पोस्टिंग, छोटे से छोटे अपराध को भी गंभीरता से लें - DGP

Jun 07, 2025 - 17:12
0 15
मेरिट पर हो थानेदारों की पोस्टिंग, छोटे से छोटे अपराध को भी गंभीरता से लें - DGP

block-350 block-350

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने अधिकारियों के साथ पहली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि थाना प्रभारियों की तैनाती मेरिट के आधार पर की जाए। हर पुलिस अधिकारी को शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

डीजीपी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण करना चाहिए, ताकि जनता में उनके प्रति विश्वास जागृत हो। वह एक अच्छी कार्य संस्कृति विकसित करें और अपने निर्णयों को पारदर्शी रखें। डीजीपी ने एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी पुलिस कमिश्नर, एडीजी जोन, आईजी रेंज और जिलों के कप्तानों को निर्देश दिया कि विगत 8 वर्षों में प्रदेश में महिला सुरक्षा का वातावरण बना है। हमें इसमें और व्यापक सुधार कर महिला सुरक्षा के वातावरण को और सशक्त करने की आवश्यकता है।

खासकर छेड़खानी को भी अत्यंत गंभीरता से लेना होगा। ये निर्देश भी दिए: डीजीपी ने कहा कि अमेरिका की पुलिस की तरह हमें भी छोटे से छोटे अपराधों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची अधिकारी खुद तैयार करें। वह जन शिकायतों के निस्तारण से अधिकारी के कार्यों का मूल्यांकन करेंगे। इस बारे में भी मुख्यालय स्तर से एसओपी जारी की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल के टैलेंट, क्वालिटी और दक्षता की मैपिंग करने का निर्देश भी दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User