शिकोहाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार चौधरी का कानपुर देहात स्थानांतरण, भावभीनी विदाई समारोह में नम हुईं आंखें
शिकोहाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार चौधरी का कानपुर देहात स्थानांतरण, भावभीनी विदाई समारोह में नम हुईं आंखें
शिकोहाबाद। नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के अधिशासी अधिकारी राजकुमार चौधरी का स्थानांतरण कानपुर देहात होने पर नगर पालिका परिषद परिसर में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रानी गुप्ता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी राजकुमार चौधरी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कम समय में ही अपनी कार्यशैली, व्यवहार और कार्यों के प्रति समर्पण से पालिका में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे राजकुमार चौधरी की कार्यशैली से प्रेरणा लें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसके कार्य और व्यवहार से होती है। विदाई समारोह के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया।

पालिका के कर्मचारी, सभासद एवं अन्य उपस्थित लोगों की आंखें नम दिखाई दीं। किसी की आंखों में आंसू थे तो कोई अपने भावुक शब्दों के माध्यम से विदाई दे रहा था। अधिशासी अधिकारी का कुछ महीनों का कार्यकाल भले ही कम रहा, लेकिन इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा और मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी आनंद सिंह ने भी अधिशासी अधिकारी के अल्प कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। उनसे सभी को बहुत कुछ सीखने और अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।
समारोह में कार्यालय अधीक्षक हरदयराम यादव, कर अधीक्षक श्रीमती संजीव, राजस्व निरीक्षक अजीत यादव, दिनेश यादव, नानक चन्द्र, बंटी, पंकज जैन, गौरव कुलश्रेष्ठ,मोहित यादव, शिवम उर्फ अप्पू यादव, योगेश कुमार रमन, प्रिन्स जैन,पंचम यादव सहित नगर पालिका परिषद के सभासदगण एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने अधिशासी अधिकारी राजकुमार चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भावुक माहौल के बीच उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)