Farrukhabad News : सीओ की सरकारी कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक घायल

Jun 06, 2025 - 09:57
0 40
Farrukhabad News :  सीओ की सरकारी कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक घायल

block-350 block-350

Farrukhabad News : सीओ की सरकारी कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक घायल

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सीओ (क्षेत्राधिकारी) की सरकारी कार की आमने-सामने टक्कर एक बाइक से हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रेलवे रोड स्थित मेरठ कोल्ड के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीओ की सरकारी गाड़ी तेज रफ्तार में आ रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। वहीं, सीओ की गाड़ी से हुए हादसे के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User