उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित

Jun 01, 2025 - 08:14
0 12
उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित

शिकोहाबाद। हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल के उद्योगपति ठाकुर सुदीप सिंह ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से फाइव स्टार होटल में शिकोहाबाद प्रेस क्लब के पत्रकारों को सम्मानित किया समारोह में आए हुए सभी पत्रकारों को पेन, डायरी, देकर सम्मानित किया गया।

 शिकोहाबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष पूर्ण तरीके से खबरों का संकलन करना चाहिए और वर्तमान में शिकोहाबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता से पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब के लिए एक जगह निश्चित कराने की अपील की। रोटी बैंक के संस्थापक राजीव गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों के जरिए ही हमें कई जगह की खबरें पढ़ने को मिलती हैं पत्रकार हमेशा अपनी जान पर खेल कर खबरों को कवरेज करते हैं ऐसी पत्रकारिता करने वालों को मैं दिल से सलाम करता हूँ।

संरक्षक उद्योगपति ठाकुर सुदीप सिंह ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान करने में मुझे बहुत खुशी होती है।और पत्रकार समाज का दर्पण होता है जैसा आप समाज को दिखाएंगे वैसा वह देखेंगे तो आप हमेशा राष्ट्र समाज हित को देखते हुए कार्य को स्पष्ट तरीके से करो।नगर नगर अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि किसी पत्रकार को कोई समस्या होती है तो पत्रकारों को मिलकर समस्या का समाधान करें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शिकोहाबाद थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा ने शिकोहाबाद प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों को माला पहनाकर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष ठाकुर संदीप सिंह, नगर अध्यक्ष अजय मित्तल, व्यापारी नेता प्रिंस जैन, अरुण गुप्ता, अरविंद गुप्ता, इसरार उर्फ बब्बू नए सभी पत्रकारों का धन्यवाद व्यापित किया।

 पत्रकारों में प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, महामंत्री अतुल यादव, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष आरिफ खान, सचिव सोमेश यादव, शीलेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ, बिलाल अहमद, धर्मेन्द्र यादव, तारा चन्द्र,राम मोहन शर्मा,शेर नबी बबलू, गगन तोमर, डॉ राम प्रकाश गुप्ता, सतेन्द्र कुमार, अब्दुल सत्तार, बृजेश राठौर व हरीश गौड़,चन्द्र प्रकाश राठौर सहित कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User