सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा को मिला 'नदी प्रहरी' सम्मान, जल पुरुष डॉ. राजेन्द्र सिंह ने किया सम्मानित"

May 31, 2025 - 20:31
0 5
सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा को मिला 'नदी प्रहरी' सम्मान, जल पुरुष डॉ. राजेन्द्र सिंह ने किया सम्मानित"

"सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा को मिला 'नदी प्रहरी' सम्मान, जल पुरुष डॉ. राजेन्द्र सिंह ने किया सम्मानित"

आगरा। तरुण भारत संघ के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जल पुरुष के नाम से प्रसिद्ध डॉ. राजेन्द्र सिंह ने आगरा की सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा को "नदी प्रहरी" सम्मान से नवाज़ा। यह सम्मान उन्हें उटंगन, खारी नदियों और यमुना के पुनर्जीवन, चंबल क्षेत्र में जल प्रबंधन को सशक्त बनाने तथा जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके समर्पित प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। अनिल शर्मा की टीम के प्रयासों से चंबल क्षेत्र में न केवल जल संकट में राहत मिली है, बल्कि डकैती जैसे अपराधों में भी कमी आई है। इससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला है।

रेहावली क्षेत्र में, जहां उटंगन नदी यमुना से मिलती है, वहां जल संरक्षण हेतु डबल गेट संरचना बनाने की योजना भी सक्रिय रूप से चल रही है। मानसून के दौरान यमुना की जलधारा उटंगन नदी में 17 किमी तक वापस बहती है, लेकिन यह जल मानसून के बाद व्यर्थ चला जाता है। इस संरचना से इस जल को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। डॉ. राजेन्द्र सिंह ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने योग्य बताया। इस समारोह में देशभर से 110 जल योद्धाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्रों में जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

कार्यक्रम के दौरान "तरुण भारत संघ के पचास वर्ष" शीर्षक से एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर अनिल शर्मा ने कहा, **"यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, यह उन सभी लोगों का है जो आगरा में जल संकट से लड़ने के लिए हमारे साथ खड़े हैं। हम तरुण भारत संघ और जल पुरुष डॉ. राजेन्द्र सिंह के साथ मिलकर भविष्य में भी ऐसे प्रयास करते रहेंगे।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User