पंचायत चुनाव : जिनकी जनसंख्या एक हजार से कम दूसरे गांवों में शामिल होंगे

पंचायत चुनाव : जिनकी जनसंख्या एक हजार से कम दूसरे गांवों में शामिल होंगे

May 25, 2025 - 07:10
0 106
पंचायत चुनाव : जिनकी जनसंख्या एक हजार से कम दूसरे गांवों में शामिल होंगे

block-350 block-350

पंचायत चुनाव को लेकर शासन ने फैसला किया है कि एक हजार से कम जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों को दूसरे गांवों में शामिल किया जाएगा। यूपी के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने पत्र जारी कर 5 जून तक पंचायत राज विभाग से रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट में उन ग्राम पंचायतों की जानकारी मांगी गई है, जिसकी जनसंख्या घटकर एक हजार हो गई है। इन ग्राम पंचायतों को दूसरे ग्राम पंचायत में जोड़ा जाएगा।

जिले में अगले वर्ष होने वाले ग्राम पंचायत व जिला पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच शासन के ओर से जिले के ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की रिपोर्ट मांगी गई है। मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में उन ग्राम पंचायतों, जिनकी संरचना शहरी क्षेत्र में समाहित होने के चलते बदल गई है, उसकी रिपोर्ट तैयार करने का दायित्व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय समिति को सौंपा गया है।

इसमें मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत) अनिल कुमार सिंह एवं जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श को सदस्य बनाया गया है। समिति को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक प्रभावित ग्राम पंचायत की पुरानी एवं संशोधित स्थिति का विस्तृत विवरण प्रस्ताव के रूप में तैयार करें। पिछले नगर निगम के चुनाव से पहले जिले के 87 ग्राम पंचायतों को नगर निगम की सीमा में शामिल करके 10 नए वार्डों का गठन किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User