चांदनी चौक और सदर बाजार, दूसरी जगह होंगे शिफ्ट दिल्ली CM रेखा गुप्ता

May 05, 2025 - 08:19
0 14
चांदनी चौक और सदर बाजार, दूसरी जगह होंगे शिफ्ट  दिल्ली CM रेखा गुप्ता

block-350 block-350

दिल्ली का चांदनी चौक बाजार और सदर बाजार शहर के सबसे पुराने बाजारों में से एक है। इन दो बाजारों में काफी भीड़ होती है। अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन दोनों ही बाजारों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का सुझाव दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये दोनों ही बाजार किसी खुली जगह पर शिफ्ट किए जा सकते हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने इसकी वजह भी बताई है।

सीएम गुप्ता ने व्यापारियों को इसके फायदे भी गिनाए हैं। बीते दिनों दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रगति मैदान के भारत मंडपम में अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) में शामिल होने पहुंची थीं। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में व्यापार और व्यवसाय को मजबूती देने के लिए सरकार को व्यापारी समुदाय के समर्थन की आवश्यकता है। इस दौरान रेखा गुप्ता ने दिल्ली के दो सबसे पुराने और भीड़भाड़ वाले बाजारों में से एक सदर बाजार और चांदनी चौक को लेकर बड़ा सुझाव दिया। सीएम गुप्ता ने कहा कि इन दो बाजारों में व्यापारियों को छोटी, तंग जगहों से व्यापार करने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यहां सांस लेना भी मुश्किल होता है। सीएम रेखा गुप्ता ने जोर देकर कहा कि इस तरह के सभी बाजारों को किसी दूसरी जगह शिफ्ट कर देना चाहिए, जिससे व्यापारियों को अच्छे व्यापार के लिए अच्छी जगह मिल सके।

इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केजरीवाल सरकार के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली बहुत पीछे रह गई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में दूरदर्शिता और काम करने की मंशा दोनों में काफी कमी थी। इस दौरान आम आदमी पार्टी की पुरानी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि वो लोग केवल लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं और आरोप-प्रत्यारोप में ही व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग छोटा-मोटा काम करके उसका खूब प्रचार करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User