सपा के पूर्व विधायक के भाई रविंद्र यादव उर्फ मुखिया गिरफ्तार, जमीन कब्जाने के मामले में जेल भेजा गया

May 05, 2025 - 08:55
0 568
सपा के पूर्व विधायक के भाई रविंद्र यादव उर्फ मुखिया गिरफ्तार, जमीन कब्जाने के मामले में जेल भेजा गया

block-350 block-350

सपा के पूर्व विधायक के भाई रविंद्र यादव उर्फ मुखिया गिरफ्तार, जमीन कब्जाने के मामले में जेल भेजा गया

एटा। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के भाई रविंद्र यादव उर्फ मुखिया को पुलिस ने उनके पैतृक गांव अमृतपुर रघूपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर की गई। यह कार्रवाई जसरथपुर थाना पुलिस द्वारा की गई, जिसकी पुष्टि क्षेत्राधिकारी (सीओ) अलीगंज सुधांशु शेखर ने की है। गौरतलब है कि मई 2022 में जैथरा कस्बे के ठेला व्यापारी रामेश्वर दयाल उर्फ सकटू ने रामेश्वर सिंह यादव, उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) सहित आठ परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उन्होंने व्यापारी को बंधक बनाकर उसकी जमीन जबरन हड़प ली और मारपीट की।

यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव फिलहाल अलीगढ़ जेल में और उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव एटा जेल में निरुद्ध हैं। अब तीसरे आरोपी रविंद्र यादव की गिरफ्तारी से मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। इस गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल है और विपक्षी दलों द्वारा कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User