यूपी 36 हजार कांस्टेबल होंगे पदोन्नति, डाटा तैयार करने का निर्देश

May 05, 2025 - 07:53
0 4
यूपी 36 हजार कांस्टेबल होंगे पदोन्नति, डाटा तैयार करने का निर्देश

block-350 block-350

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के वर्ष 2013 बैच के 36125 आरक्षियों को जल्द मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी अनंतिम ज्येष्ठता सूची तैयार की है। हालांकि बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई गई सीधी भर्ती वर्ष 2013 में आरक्षी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की चयन सूची का जिलों से प्राप्त सूचना और नॉमिनल रोल प्रणाली से मिलान के बाद कुल 3984 कर्मियों के नाम का मिलान नहीं हो पा रहा है।

डीजीपी मुख्यालय में एसपी स्थापना अमृता मिश्रा ने सभी विभागाध्यक्षों, एडीजी जोन, पुलिस आयुक्त, आईजी रेंज, जिलों के कप्तान और शाखाओं के कार्यालयाध्यक्षों को सूची की साफ्ट कॉपी मिलान के लिए मुहैया कराई गई है। छूटे आरक्षियों की अलग से सूची बनाकर 15 मई तक उपलब्ध कराने को कहा गया है। सभी पुलिस लाइन, थानों, पुलिस कार्यालयों व अन्य संबंधित स्थानों पर सूची चस्पा करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई आपत्ति होने पर संबंधित कर्मी प्रत्यावेदन दे सके। सूची में किसी भी कर्मी का नाम छूटा नहीं होने का विभागाध्यक्ष को प्रमाण पत्र भी देना होगा। इसके बाद मुख्यालय से आरक्षियों की पदोन्नति के लिए अंतिम ज्येष्ठता सूची जारी कर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User