कलश विसर्जन यात्रा में पांच युवक गंगा में डूबे 4 को बचाया,एक की मौत

Apr 28, 2025 - 07:28
0 4
कलश विसर्जन यात्रा में पांच युवक गंगा में डूबे 4 को बचाया,एक की मौत

block-350 block-350

कलश विसर्जन यात्रा में पांच युवक गंगा में डूबे 4 को बचाया,एक की मौत शमशाबाद/फर्रूखाबाद। कलश यात्रा में गए युवक गंगा में डूबे 4 को बचाया एक युवक की तेज़ धारा में बहने से मौत परिवार में छाया मातम। जानकारी के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव मकून नगला निवासी नंदकिशोर व गांव में ग्रामीणों के सहयोग से भागवत कथा का कार्यक्रम कराया गया था समाप्ति के बाद रविवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई इस कलश विसर्जन यात्रा में ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार ग्रामीण महिलाएं बच्चे सभी लोग गाजे बाजे के साथ ढाई घाट शमशाबाद पहुंचे यहां बिधी विधान के साथ पूजा अर्चना की गई तदोपरांत कलश विसर्जन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया बताते हैं कलश विसर्जन के दौरान युवक गंगा में घुस गए और स्नान करने लगे अटखेलिया करते करते गंगा की तेज़ धारा में चले गए गंगा पार करने की होड़ में एक समय ऐसा आया जब सभी युवक पानी के तेज बहाव में बहने लगे शोर शराबा होने पर लोगो में हड़कंप मच गया चारों तरफ चीख पुकार मच गई लोगो की भीड़ लग गई।उपस्थित लोगों की भीड़ में कुछ लोगों ने हिम्मत का परिचय देते हुए गंगा में छलांग लगा दी कड़ी मेहनत कर चार युवाओं को तो बाहर निकाल लिया लेकिन एक युवक विकास छात्र को नहीं निकाला जा सका क्यों कि कक्षा 9 का छात्र पानी के तेज बहाव में काफी दूर तक बह गया था क्लश विसर्जन से पूर्व पुरुष महिलाएं बच्चे ढोलक की थाप पर काफी खुशियां मना रहे थे वहीं कुछ समय बाद यहां मातम सा छाया हुआ था परिवार की महिलाएं बुरी तरह बिलख रही थी लोग अफसोस जताते हुए दुख प्रकट कर रहे थे यह घटना लगभग 2:00 बजे के करीब होनी बताई गई है 3: बजे के करीब मृतक का शब निकाला गया , घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई मामले की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस मृतक के शब को शमशाबाद थाने लेकर पहुंचे कुछ समय बाद परिजनों की उपस्थित में शब का पंचनामा भरा गया बाद में पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय फतेहगढ़ भिजवा दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User