Farrukhabad News: रोडवेज ने बाइक सवार दवा प्रतिनिधियों को कुचला दोनों की दर्दनाक मौत

Apr 10, 2025 - 07:45
0 11
Farrukhabad News:  रोडवेज ने बाइक सवार दवा प्रतिनिधियों को कुचला दोनों की दर्दनाक मौत

block-350 block-350

रोडवेज ने बाइक सवार दवा प्रतिनिधियों को कुचला दोनों की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार रोडवेज ने जनपद के दो दवा प्रतिनिधियों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट क्षेत्र आवास विकास निवासी 24 वर्षीय अनुराग सिंह, थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम आकलगंज निवासी 23 वर्षीय अक्षय कुमार दोनों एक दवा कम्पनी के प्रतिनिधि थे। दोनों बाइक से कंपनी के काम से ही गुरसहायगंज जा रहे थे।

उसी दौरान कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कस्बे में बरेली डिपो की रोडवेज बस ने दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। बस में सवार यात्री भी इधर-उधर चले गए। सूचना मिलते ही समधन चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User