भारतीय किसान यूनियन स्वराज के रेल रोको आंदोलन में जुटे कार्यकर्ता, तहसीलदार एवं CO सहावर को सौंपा ज्ञापन।

Dec 18, 2024 - 18:48
0 20
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के रेल रोको आंदोलन में जुटे कार्यकर्ता, तहसीलदार एवं CO सहावर को सौंपा ज्ञापन।

block-350 block-350

भारतीय किसान यूनियन स्वराज के रेल रोको आंदोलन में जुटे कार्यकर्ता, तहसीलदार एवं CO सहावर को सौंपा ज्ञापन।

कासगंज:- सहावर आज भारतीय किसान यूनियन स्वराज के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर अमापुर सहावर रोड पर खितौली पुल पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज का काफिला पुलिस द्वारा रोका गया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा के संबोधन के बाद किसान कार्यकर्ताओं ने सहावर रेलवे स्टेशन की ओर कूच किया, तो वहीं क्षेत्राधिकार सहावर मय पुलिस बल के मौजूद थीं जहां किसान यूनियन के नेता एवं पुलिस के बीच तीखी तकरार भी देखने को मिली काफी देर बाद तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकार के आश्वासन के बाद बाद भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने रेल रोको आंदोलन को स्थगित कर दिया तथा प्रशासन को चेताया और कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तो प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन होगा। खितौली पुल पर पहुंचे सैकड़ो किसान कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने क्षेत्राधिकार सहावर व तहसीलदार सहावर को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर रेल रोको आंदोलन को स्थगित कर दिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता भीष्म पाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग धर्मेंद्र फौजी, प्रदेश प्रभारी सूचना प्रकोष्ठ सुनील कुमार फौजी, प्रदेश सचिव विपिन राघव सुखबीर प्रधान गिर्राज प्रधान मनिंदर सिंह मानसिंह गिर्राज मिश्रा जिलाउपाध्यक्ष सूचना प्रकोष्ठ यादराम सिंह सहित सैकड़ो किस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश भर में ऐसा आंदोलन होगा कि प्रदेश सरकार याद रखेगी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User