Agra News : आगरा पुलिस ने यमुना किनारे 25 जुआरियों को ढाई लाख रूपये सहित पकड़ा

Agra News : आगरा पुलिस ने यमुना किनारे 25 जुआरियों को ढाई लाख रूपये सहित पकड़ा

Dec 12, 2024 - 08:31
0 273
Agra News : आगरा पुलिस ने यमुना किनारे 25 जुआरियों को ढाई लाख रूपये सहित पकड़ा

block-350 block-350

आगरा। आगरा से बड़ी खबर आगरा में यमुना किनारे पर पुलिस ने 25 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ढाई लाख रुपए और 22 मोबाइल भी बरामद किए। मौके से पुलिस ने कई वाहन भी जब्त किए हैं।

कोतवाली  एत्माद्दौला क्षेत्र के शोभा नगर यमुना किनारे पर काफी समय से आगरा पुलिस को काफी समय से जुए के फड़ चलने की सूचना मिल रही थी। बुधवार को एसीपी हरीपर्वत, एसीपी छत्ता सहित सिटी सर्विलेंस की टीम और एत्माद्दौला थाने के फ़ोर्स द्वारा घेराबंदी करते हुए बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। मौके पर 25 लोग यमुना किनारे रेत पर ही जुआ खेल रहे थे। दांव लगा रहे थे। पुलिस ने 25 जुआरियों को मौके से हिरासत में लिया। पुलिस ने जुए के फड़ से ढाई लाख रुपए और 22 मोबाइल के साथ उनके वाहन भी जब्त किए।

पुलिस सभी जुआरियों पर आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है। जुआरियों को पुलिस टेपों में भरकर थाने ले गई है। मौके से बरामद ढाई लाख रुपए दूर-दूर से आते हैं जुआरी पूछताछ में जुआरियों ने बताया कि कई लोग आसपास के मोहल्लों बस्तियों से आए हैं तो कुछ लोग बहुत दूर से भी आए हैं। यमुना किनारे पर कोई पुलिस नहीं आती थी, इसलिए यहां आकर जुए की फड़ लगाते थे। तथा हार जीत की बाजी लगाते हैं ।

पुलिस को देखते ही जुआरियों ने भागने की कोशिश की ज्यादा फोर्स होने की बजह से पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और किसी को भागने का मौका नहीं दिया। बतादे की यमुना किनारे जुआ खेलने की पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी जिसको प्लान के साथ पुलिस ने बड़ी रेड डालकर का 25 जुआरियों को एक साथ पकड़कर कामयाबी हांसिल की है। सराहनीय कार्य आगरा पुलिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User