प्रतिबंधित पशु काटने की सूचना पर पंहुची पुलिस

8th Pay Commission Update: 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बुरी खबर, वित्तमंत्री ने दिया जबाब

Dec 04, 2024 - 17:56
Updated: 2 years ago
0 57
प्रतिबंधित पशु काटने की सूचना पर पंहुची पुलिस

block-350 block-350

प्रतिबंधित पशु काटने की सूचना पर पंहुची पुलिस

फर्रुखाबाद। प्रतिबंधित पशु काटने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पंहुचा, पुलिस आनें की भनक से आरोपी मौके से फरार हो गये| पुलिस को मौके पर मिले मांस का नमूना संग्रहित कर परीक्षण के लिए भेजा गया| थाना कादरी गेट के ग्राम अमेठी जदीद निवासी बन्नें खां के घर पर प्रतिबंधित मांस काटने और बिक्री होनें की सूचना डायल 112 को दी गयी| सूचना मिलने पर डायल 112 के साथ ही पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा कादरी गेट चौकी प्रभारी केके कश्यप मौके पर पुलिस बल के साथ पंहुचे, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गये|

पुलिस नें पशु विभाग के चिकित्सकों को सूचना दी| सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक मनोज कुमार शर्मा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी नीरज प्रताप सिंह आदि ,मौके पर पंहुचे और मांस का नमूना लिया| पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया की मौके पर मिले मांस का नमूना संग्रहित कराया गया है, नमूने का परिणाम आनें के बाद विधिक कार्यवाही होगी|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User