मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 272 जोड़े हुए एक दूजे के

Nov 30, 2024 - 08:26
0 28
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 272 जोड़े हुए एक दूजे के

block-350 block-350

UP  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 272 जोड़े हुए एक दूजे के मिर्जापुर। हर वर्ग की जरूरतमंद बेटियों के विवाह के लिए शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जनपद के राजकीय इण्टर कालेज में कुल 292 गरीब कन्याओं का विवाह होना था जिसमें 272 ही पहुंचे जिससे 272 गरीब कन्याओं का हाथ पिला किया गया। इस योजना को और पारदर्शी बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने नियम और प्रक्रियाओं को और अधिक परिभाषित कर एसओपी तैयार किया था।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1444 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य था, जिसक तहत जनपद मिर्जापुर में 272 जोड़ो का विवाह कराया गया। इसमें प्रत्येक कन्याओं की शादी कराने में 51 हजार रुपये खर्च होता है। इसमें छह हजार रुपये खानपान और टेंट में खर्च होता है। साथ ही 35 हजार रुपये लड़की के बैंक खाते में भेजा जाता है। साथ ही 10 हजार रुपये उपहार के रूप में खर्च किए जाने का प्रविधान है।

बलिया और सुलतानपुर जिले में योजना में हुई गड़बड़ी को देखते हुए शासन ने फैसला लिया था कि इस बार सामूहिक विवाह के लिए चयनित जोड़ों में से 10 प्रतिशत जोड़ों की रैंडम सत्यापन राजस्व अधिकारी करेंगे। इसमें नायब तहसीलदार, तहसीलदार व अन्य अधिकारी जांच करने लाभार्थियों के घर गए। इसके बाद पात्र होने पर हाथ पीले कराए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User