UP News : गोरखपुर में चौकी प्रभारी और सिपाही को ग्रामीणों ने पीटा, दरोगा अस्पताल में भर्ती

UP News : गोरखपुर में चौकी प्रभारी और सिपाही को ग्रामीणों ने पीटा, दरोगा अस्पताल में भर्ती

Nov 25, 2024 - 08:11
0 246
UP News : गोरखपुर में चौकी प्रभारी और सिपाही को ग्रामीणों ने पीटा, दरोगा अस्पताल में भर्ती

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दो पक्षों में मारपीट और पथराव की सूचना पर देर से पुलिसवालों के पहुंचने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगा चौकी इंचार्ज दुघरा राकेश कुमार और सिपाही विनीत कुमार को बंधक बना कर पिटाई कर दी। पिटाई से चौकी इंचार्ज अचेत हो गए सूचना पर पहुंची थाने की फोर्स ने किसी तरह से उन्हें मुक्त कराया।

घायल पुलिस कर्मियों को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। ये घटना सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कनहौली गांव का है। श्रवण यादव रविवार को दिन में दुघरा चौराहे पर कंबाइन का बेयरिंग लेने अपने बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहे थे। दूसरे तरफ से उनके पट्टीदार राजन बाइक से आ गए। दोनों आमने-सामने आ गए और बाइक आगे-पीछे करने को लेकर कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। श्रवण यादव ने 112 नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर की पीआरवी के पुलिसवालों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और चले गए। हालांकि उसके बाद भी बवाल शांत नहीं हुआ। आरोप है कि दोनों पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए और देर शाम विवाद बढ़ गया। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। श्रवण यादव ने इसकी सूचना दोबारा पुलिस को दी। आरोप है कि इस बार पुलिसवालों ने पहुंचने में देर कर दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दुघारा और एक सिपाही को श्रवण पक्ष ने जानबुझ कर देर से आने का आरोप लगाकर मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। पुलिसवालों ने इसकी सूचना थाने पर दी जिसके बाद हड़कंप मच गया।

सिकरीगंज के अलावा आसा-पास के थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से चौकी इंचार्ज और सिपाही मुक्त कराया गया। चौकी इंचार्ज मारपीट में अचेत हो गए थे उन्हें टांग कर घर से निकालने के बाद अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने प्रथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। वहां के डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। दरोगा की हालत गम्भीर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User