नवरात्रि व अन्य पर्वों के चलते एफएसडीए ने की छापामारी

Oct 10, 2024 - 08:40
0 12
नवरात्रि व अन्य पर्वों के चलते एफएसडीए ने की छापामारी

block-350 block-350

नवरात्रि व अन्य पर्वों के चलते एफएसडीए ने की छापामारी

 फर्रुखाबाद। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं तत्क्रम में जिलाधिकारी महोदय, फर्रूखाबाद के आदेश के अनुपालन में आगामी नवरात्रि व अन्य पर्वों के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु आज दिनांक 07.10.2024 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् अजीत कुमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण डा0 शैलेन्द्र रावत एवं अरूण कुमार मिश्र द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी।

गैसिंगपुर चौराहा, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद पर स्थित संजय सिंह पुत्र श्री राकेश सिंह राठौर के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ कूट्टू का आटा (पैक्ड) का एक नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया। ताजपुर रोड, मोहम्मदाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद पर स्थित उत्तम कुमार पुत्र श्री धर्मेन्द्र के खाद्य प्रतिष्ठान अमन किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ कूट्टू का आटा (पैक्ड) का एक नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया।

नहर के पुल के पास, अलीगंज रोड, कायमगंज, जनपद-फर्रूखाबाद पर स्थित रीतेश पुत्र श्री श्यामपाल सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान मेसर्स शैलेन्द्र मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ बर्फी (खोया एवं चीनी) का एक नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया। पुलगालिब, बस स्टैण्ड के सामने, कायमगंज, जनपद-फर्रूखाबाद पर स्थित मोहम्मद रहीश पुत्र मोहम्मद असलम के खाद्य प्रतिष्ठान मेसर्स पुराना राज दरबार फैमिली ढ़ाबा से खाद्य पदार्थ पनीर का एक नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User