द्वितीय शनिवार को कोतवाली शिकोहाबाद में लगा थाना समाधान दिवस, अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
शिकोहाबाद। शासन के निर्देशानुसार द्वितीय शनिवार को कोतवाली शिकोहाबाद परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसीलदार शिकोहाबाद श्रीमती कीर्ति चौधरी एवं अनुज कुमार राणा प्रभारी निरीक्षक,क्राइम इंस्पेक्टर कृष्ण स्वरूप पाल ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, भूमि विवाद, आपसी विवाद एवं अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने प्रत्येक फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल स्मिता भारती, श्रद्धा सहित कोतवाली पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस एवं राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक विशेष कुमार अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराना है, जिससे फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों की जांच निष्पक्षता से करते हुए निर्धारित समय में उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)