क्या हरियाणा में कांग्रेस को जीत का स्वाद चखा दें गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी, जानिए

Oct 08, 2024 - 14:30
Updated: 2 years ago
0 14
क्या हरियाणा में कांग्रेस को जीत का स्वाद चखा दें गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी, जानिए
Courtesy: Google

block-350 block-350

Haryana Gohana Jalebi: हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के नतीजे का दिन है, जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस में घमासान देखने के लिए मिल रहा है। इधर गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी की चर्चा भी हो रही है, जिसका स्वाद हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चखा था। चलिए जानते हैं क्या मातूराम हलवाई जलेबी की खासियत।

शुद्ध देसी घी से बनती हैं जलेबी

हरियाणा की गोहाना में प्रसिद्ध यह मातूराम हलवाई जलेबी की खासियत के चर्चे केवल हरियाणा ही नहीं दिल्ली में भी देखने के लिए मिलते हैं। दरअसल इस जलेबी को देसी घी से तैयार किया जाता है इसकी कीमत की बात करें तो 1 जलेबी 250 ग्राम की होती है यानि 1 किलो में 4 पीस ही जलेबी होती है। 1 किलो जलेबी का दाम 320 रुपए किलो है। इस जलेबी की खास बात ये है कि इसकी हर जलेबी देसी घी से बनी होती है और ये बेहद कुरकुरी होती है।अगर आप भी इन जलेबियों का स्वाद चखना चाहते हैं तो हरियाणा के गोहाना में शिव चौक, बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास आ जाए यहां पर यह दुकान मिल जाएगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की थी चर्चा

आपको बताते चलें कि, हरियाणा में प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी गोहाना पहुंचे थे उस दौरान उन्होंने यह मातूराम की प्रसिद्ध जलेबी खाई थी। उन्हें इसका साल इतना पसंद आया कि इसे भारत में प्रसिद्ध जलेबी का दर्जा दे दिया। कहा था कि, मैंने गाड़ी में जलेबी चखी और अपनी बहन प्रियंका को मैसेज भेजा कि आज मैंने जिंदगी की सबसे अच्छी जलेबी खाई है। मैं तुम्हारे लिए भी जलेबी का एक डिब्बा ला रहा हूं। फिर मैंने दीपेंद्र जी और बजरंग पुनिया जी से कहा कि ये जलेबी हिंदुस्तान समेत पूरी दुनिया में जानी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User