शिकायत पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम, लगाया जुर्माना, दुकानदारों में मचा हडकंप

Oct 05, 2024 - 20:13
0 28
शिकायत पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम, लगाया जुर्माना, दुकानदारों में मचा हडकंप

block-350 block-350

शिकायत पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम, लगाया जुर्माना, दुकानदारों में मचा हडकंप

कायमगंज/फर्रुखाबाद। शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने चिलौला रोड़ स्थित दुकान दुकान पर छापा मारा। छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में हडकंप मच गया। नगर के तलईया मोहल्ला निवासी गुंजन ने खाद्य विभाग को शिकायत की थी।

जिसपर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने चिलौली रोड़ स्थिति पानी की टंकी के सामने स्थित बाला जी कन्फेक्शनरी की दुकान पर छापा मारा। जहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दुकान में डेढ़ लीटर की 5 पेय पदार्थ की बोतलें व कुछ नमकीन के पैकेट एक्सपायर मिले थे।

जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उन्हे मौके पर ही नष्ट कर दिया। खाद्य विभाग टीम की छापामार कार्रवाई से दुकान दारो में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बाला जी कन्फेक्शनरी पर धारा 58 में चालान किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User