Agra News : आधी रात को ACP सुकन्या शर्मा निकली ऑटो में क्राईम तफ्तीश को, मांगी पुलिस से मदद

Agra News : आधी रात को ACP सुकन्या शर्मा निकली ऑटो में क्राईम तफ्तीश

Sep 29, 2024 - 08:12
0 519
Agra News : आधी रात को ACP सुकन्या शर्मा निकली ऑटो में क्राईम तफ्तीश को, मांगी पुलिस से मदद

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला सुरक्षा को परखने के लिए शुक्रवार की रात एसीपी डॉक्टर सुकन्या शर्मा पर्यटक बनकर ऑटो में निकलीं।

सबसे पहले उन्होंने रात 11:30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पुलिस को मदद के लिए कॉल किया। कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर फोन रिसीव होने के बाद उन्होंने कहा कि वह आगरा आई हुईं हैं। सुनसान रास्ता होने की वजह से घबरा रही हैं।

उन्हें सहायता की जरूरत है। इस पर कर्मचारियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर खड़े होने के लिए बोला। तीन मिनट तक उनसे जानकारी ली। इसके बाद उनके पास पिंक पीआरवी का फोन आया। वह उनको सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए आने लगी। बाद में उन्होंने खुद को एसीपी बताया। इसके बाद उन्होंने वूमेन सेफ्टी ऑटो की पड़ताल की। उन्हें एक ऑटो मिला। चालक ने किराया बताने के बाद उन्हें ऑटो में बैठा लिया। इसके बाद उनके आवास तक सुरक्षित पहुंच दिया।

उन्होंने चालक से वूमेन सेफ्टी ऑटो के बारे में जानकारी ली। चालक ने बताया कि पुलिस ने उनका सत्यापन किया है। जल्द ही वर्दी और नंबर से वह ऑटो का संचालन करेंगे। पहले दिन पुलिस के रियलिटी चेक में पुलिसकर्मी पास हुए। एसीपी सुकन्या शर्मा तेजतर्रार ऑफिसर है जो अपराध को बारीकी से देखना पसंद करती हैं। अगर अन्य अधिकारी भी ऐसा करने लगें तो अपराध पर पूर्ण रूप से छुटकारा मिल सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User