राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने के नाम पर धनउगाही करते हुए दो युवकों को पकड़ा

Jul 27, 2024 - 20:21
0 21
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने के नाम पर धनउगाही करते हुए दो युवकों को पकड़ा

block-350 block-350

‘ई-केवाईसी’ के नाम पर अबैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

फर्रुखाबाद। राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने के नाम पर धनउगाही करते हुए दो युवकों को पकड़ा गया। जिसका वीडियो रोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । मामले में जाँच के आदेश दिये गये हैं।

 विकास खंड राजेपुर के ग्राम खंडौली के कोटेदार राजकुमार की ई-पास मशीन के साथ राजेपुर थाना क्षेत्र निविया पेट्रोल पंप पर दो युवकों को कुछ लोगों ने दबोच लिया। जो ई-केवाईसी के नाम पर ग्राम गांधी में 50-50 रुपए की वसूली कर रहे थे।

सूचना पर ग्राम गांधी के लेखपाल भी मौके पर पंहुचे। किसी नें वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव नें बताया कि मामले की जाँच के आदेश दिए गये है| क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को मौके पर भेजकर कर जाँच कराने के आदेश दिये हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User