डीएम-एसपी नें बाढ़ शरणालय का किया निरीक्षण

Jul 27, 2024 - 20:17
0 33
डीएम-एसपी नें बाढ़ शरणालय का किया निरीक्षण

block-350 block-350

डीएम-एसपी नें बाढ़ शरणालय का किया निरीक्षण

फर्रुखबाद। डीएम-एसपी ने बाढ़ शरणालय व निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये | वहीं एसपी ने थानें का निरीक्षण भी किया| जिलाधिकारी डा.वीके सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बाढ़ शरणालय, बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर उप जिलाधिकारी अमृतपुर अतुल कुमार सिंह को 1 दिन के भीतर समुचित व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिये| गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर में बनाए गए बाढ़ शरणालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह से स्थिति के बारे में जानकारी ली।

 विद्यालय में कुल 12 कमरे हैं पानी बिजली की संक्षिप्त व्यवस्था है, इसके बाद जूनियर हाई स्कूल राजेपुर, जूनियर हाई स्कूल बरुआ बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया| डीएम ने उप जिलाधिकारी अमृतपुर अतुल कुमार सिंह को निर्देश किया की बाढ़ शरणालयों तथा बाढ़ चौकियों पर्याप्त मात्रा में साफ सफाई व पेयजल की व्यवस्था की जाये| जरूरत में नगर पालिका से पानी का टैंकर मंगाया जाये ।

 किस शरणालय पर किस गांव के लोग रखे जाएंगे यह पहले से तय हो| उन्होंने 24 घंटे के अंदर तैयारी पूर्ण कराने के निर्देश दिये| बाढ़ शरणालयों पर स्वास्थ्य टीम, वायरलेस सेट लगवाने के निर्देश दिये| तीन सीटों में कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी सभी कर्मचारियों का काम पहले से तय हो| शीघ्र ही 1.5 लाख क्यूसिक पानी आ जाएगा| जिससे गंगा के किनारे के गांव प्रभावित होंगे| उन गांव में मुनादी करके लोगों को बाढ़ शरणालयों पर ठहराना है। थानें का निरीक्षण परखी व्यवस्था एसपी आलोक प्रियदर्शी ने थाना राजेपुर का निरीक्षण किया।

उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर होर्डिंग तथा सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिये| फीडिंग के बारे में दीवान अजय कुमार से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह को परिसर की साफ सफाई तथा नवनिर्मित भवन में महिला सिपाहियों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटित करने के निर्देश दिये| निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कर्मवीर, प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, श्याम बाबू, शिव सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User