नगर में बदहाल विद्युत व्यवस्था सुधार की मांग हिजामं ने फूंका एक्सईएन का फूंका पुतला

Jul 18, 2024 - 17:22
0 28
नगर में बदहाल विद्युत व्यवस्था सुधार की मांग हिजामं ने फूंका एक्सईएन का फूंका पुतला

block-350 block-350

नगर में बदहाल विद्युत व्यवस्था सुधार की मांग हिजामं ने फूंका एक्सईएन का फूंका पुतला

कायमगंज / फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी से नगर तथा ग्रामीण हर क्षेत्र में लोग बेहाल हो रहे हैं । बिजली आपूर्ति सही एवं समयबद्ध ढंग से नहीं हो पा रही है । ऐशे में उपभोक्ताओं को परियाप्त बिजली आपूर्ति देने की मांग करते हुए हिजामं ने एक्सईएन का पुतला दहन कर विरोध जताया ।

हिन्दू जागरण मंच के दर्जनों पदाधिकारी गुंड मंडी तिराहे पर एकत्र हुए और नगर में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर विरोध दर्ज कराया । उन्होंने कहा कि यहां का बिजली विभाग सरकार के कार्यो को नुकसान पहुंचा जा रहा है। यहां बीस घंटे आपूर्ति मिलनी चाहिए लेकिन 10 से 12 घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। पीने के पानी का संकट गहरा गया है।

इसके बाद हिजामं नेताओं ने एक्सईएन का पुतला फूंक दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हिजामं नेता प्रदीप सक्सेना, अनूप चौवे, शनि शर्मा, अंकित गुप्ता, जय सक्सेना, शिवमंगल कौशल, रिंकू कौशल, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User