दलित बालिका के साथ गैंगरेप में दो सगे भाईयों सहित तीन फंसे

Jul 18, 2024 - 17:26
0 49
दलित बालिका के साथ गैंगरेप में दो सगे भाईयों सहित तीन फंसे

block-350 block-350

दलित बालिका के साथ गैंगरेप में दो सगे भाईयों सहित तीन फंसे

 फर्रुखाबाद। दलित नाबालिक के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस नें दो सगे भाईयों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है | थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 14 वर्षीय पीड़िता की माँ की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया ।

 जिसमे कहा कि उनकी नाबालिक पुत्री खेत में शौच के लिए दोपहर दो बजे गयी थी| उसी दौरान आरोपी सत्यवीर, बलवीर पुत्र जदुनाथ कुशवाहा, अंकित पुत्र मनोहर कुशवाहा नें उसे जबरदस्ती खीचकर गाँव में बने स्वास्थ्य केंद्र में ले गये| जहाँ आरोपियों नें गैंग रेप किया ।

उसको मारापीटा और जान से मारनें की धमकी दी| जब काफी देर बाद उसकी तलाश की तो वह स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में बंद मिली| मुकदमा की विवेचना सीओ सिटी प्रदीप कुमार को दी गयी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User