एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट को अलीगढ़ में एडीजी अवार्ड से किया गया सम्मानित

Jul 16, 2024 - 09:34
0 15
एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट को अलीगढ़ में एडीजी अवार्ड से किया गया सम्मानित

block-350 block-350

एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट को अलीगढ़ में एडीजी अवार्ड से किया गया सम्मानित

कायमगंज / फर्रुखाबाद। एनसीसी यूपी के निदेशालय के महानिदेशक ने अलीगढ़ में 4 यूपी गर्ल्स बटालियन की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर को सम्मानित किया । 8 यूपी एनसीसी बटालियन अलीगढ़ में संपन्न हुए सम्मान समारोह में 4 यूपी गर्ल्स बटालियन की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा को मिशन शक्ति के तहत तो वहीं 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ जीसीआई को गीतांजलि को स्वच्छता पखवाडा के तहत अपर महानिदेशक उत्तर प्रदेश विक्रम कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया।

अलीगढ़ ग्रुप के अंतर्गत 10 बटालियन आती है जिनमें 114 स्कूल व 26 कॉलेज शामिल है। 4 यूपी गर्ल्स बटालियन यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल सत्येंद्र दयिया, विद्यालय प्रबंधक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल व प्रधानाचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव ने शिल्की मिश्रा को सम्मान प्राप्त करने पर बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User