बारात में आई चार वर्षीय बच्ची के साथ रेप कर पायल व सोने का लॉकेट लूटा

Jul 16, 2024 - 09:37
0 54
बारात में आई चार वर्षीय बच्ची के साथ रेप कर पायल व सोने का लॉकेट लूटा

block-350 block-350

बारात में आई चार वर्षीय बच्ची के साथ रेप कर पायल व सोने का लॉकेट लूटा

फर्रुखाबाद। कस्बा मोहम्मदाबाद में राजीव नगर निवासी स्वर्गीय विनोद राजपूत की पुत्री ज्योति राजपूत की 11 जुलाई 2024 को राधे राधे गेस्ट हाउस में जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव से आई थी। बारात में थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव नगला उदी निवासी शिवपाल अपनी पत्नी सुमन व पुत्री कनक के साथ राधे राधे गेस्ट हाउस में गए थे।

तिलक के समय शिवपाल ने अपनी पुत्री को गोद में उतारा था लगभग 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्राथी की पुत्री को प्रति लोभवन देकर उसे बाहर ले गया। काफी देर से जब बच्ची नही मिली तो इधर उधर खोज की तो कबीर पुर रोड की तरफ बाबूराम के मकान के पास बच्ची मिली। बच्ची के गले से सोने का लॉकेट व पैर से पायल गायब थी। जब प्राथी ने अपनी पुत्री को गोद में उठाया है प्राथी के हाथ पर खून लग गया। बच्ची होश में नही थी।

शादी में आई महिला कांटेबल ने रात्रि 1 बजे कोतवाली मोहम्मदाबाद को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार व कोतवाली प्रभारी मनोज भाटी थाना पुलिस के साथ पहुंचे। रात्रि में पुलिस ने सीसीटीवी का हार्ड डिस्क को कब्जे में लिया। बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद लाया गया जहां से डॉक्टर ने राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया। राम मनोहर लोहिया मे बच्ची की उपचार चल रहा है। सुबह ही पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने राधे राधे गेस्ट हाउस जाकर परिजनों व गेस्ट हाउस के मालिक से बात की है।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने खुद ही सीसीटीवी फुटेज का निरक्षण किया । शक के आधार पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने खुद गिहार बस्ती गांधी नगर तकीपुर में दबिस दी। और गिहार बस्ती के लोगो से पुछ ताक्ष की। घटना को खोलने के लिए कोतवाली मोहम्मदाबाद में एएसपी डॉक्टर संजय कुमार ने मोर्चा संभाल कर जांच लगे हुए है।

जांच मे एसओजी व सर्विलांस टीम व फोरेंसिक टीम ने एक साथ मिलाकर घटना स्थल पर पहुंच कर निरक्षण किया। एसपी के आदेश पर तीन टीम बना कर मामले की जांच कर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया की प्राथी की तहरीर पर 148/24 धारा 64एबीएनएसएस 5/6 पास्को एक्ट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User