Kasganj बारिश के पानी में खेलते खेलते बच्ची गिरी खड्डे में मासूम की मौत

Jul 01, 2024 - 06:13
0 21
Kasganj बारिश के पानी में खेलते खेलते बच्ची गिरी खड्डे में मासूम की मौत

block-350 block-350

कासगंज के कोतवाली सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव सुनबाई में बारिश के पानी में खेलते एक मासूम बच्ची की पानी के गड्ढे में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद बच्ची के परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। घटनाजनपद कासगंज जिले की कोतवाली सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव सुनबाई की है। जहां गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम की पुत्री उमा कुमारी 8 वर्ष अपने घर से लगभग100 मीटर की दूरी पर बरसात के पानी में खेल रही थी। तभी खेलते-खेलते मासूम सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में गिरने से उमा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User