Kasganj:-विकास कार्यों से संबंधित खबरें प्रकाशित होने पर पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी।

Jun 23, 2024 - 06:10
0 21
Kasganj:-विकास कार्यों से संबंधित खबरें प्रकाशित होने पर पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी।

block-350 block-350

पत्रकार को धमकी पर आक्रोश,क्षेत्राधिकारी को दिया शिकायती पत्र

 भ्रष्टाचार की खबरें लगाए जाने पर बौखलाए पूर्व विधायक के ड्राइवर ने जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली पटियाली पूर्व विधायक जीनत खान व चैयरमैन नाशी खान के विकास कार्यों से संबंधित चलाई थी खबरें।

 सहावर:-पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले, विभिन्न प्रमुख टीवी चैनल के निर्भीक और निडर जिला संवाददाता रामेश्वरम गौतम द्वारा नगर पंचायत सहावर में विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की खबरें लगाए जाने पर बौखलाए पूर्व विधायक के ड्राइवर ने जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली जिस पर पीड़ित पत्रकार रामेश्वरम गौतम ने दो दिन पूर्व क्षेत्राधिकारी सहावर को मुकदमा दर्ज कराने एवं अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने के लिए शिकायती पत्र दिया है जो क्षेत्राधिकारी स्तर पर अभी विचाराधीन है पत्रकारों को डराने धमकाने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी तमाम पत्रकारों को गुंडे माफिया किस्म के लोग डराते धमकाते रहे हैं अगर कोई इनके खिलाफ आवाज उठाता है तो गाली गलौज,मारपीट एवं जानलेवा हमला करने से भी नहीं चूकते हैं। इस धमकी की घटना से पत्रकारों सहित पीड़ित पत्रकार के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User