इंसानियत और सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हुए

May 07, 2026 - 12:15
0 8
इंसानियत और सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हुए

block-350 block-350

इंसानियत और सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हुए

गोंडा जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने मिलकर एक गरीब बेटी की शादी धूमधाम से संपन्न करवाई। गांव वालों के इस सराहनीय प्रयास की क्षेत्रभर में खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता का बचपन में ही गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बेटी की शादी को लेकर मां और परिवार काफी चिंतित थे, लेकिन गांव के लोगों ने आगे आकर सहयोग की ऐसी मिसाल पेश की जिसने सभी का दिल जीत लिया। शादी समारोह में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आर्थिक सहयोग के साथ-साथ शादी की सभी व्यवस्थाओं में अपना योगदान दिया। इस नेक कार्य में विशेष सहयोग अंकित शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, विंदेश्वरी शर्मा, सत्य प्रकाश Sharma, दुर्गा प्रसाद शर्मा एवं समस्त ग्रामवासियों का रहा।

वहीं, लखनऊ से अपने मित्रों का सहयोग लेकर पहुंचे पत्रकार अटल बिहारी शर्मा ने भी बेटी की शादी में अहम भूमिका निभाई और हर संभव सहायता प्रदान की। ग्रामीणों के इस मानवीय प्रयास ने यह साबित कर दिया कि यदि समाज एकजुट हो जाए तो किसी भी जरूरतमंद परिवार की मदद करना मुश्किल नहीं है। गांव की इस पहल को लोग सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की अनूठी मिसाल बता रहे हैं। अशोक कुमार कनौजिया की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User