जीजा के छेड़छाड़ से तंग आकर 2 सालियों ने नदी में कूदकर जान देदी!

जीजा के छेड़छाड़ से तंग आकर 2 सालियों ने नदी में कूदकर जान देदी!

Aug 20, 2024 - 08:20
0 657
जीजा के छेड़छाड़ से तंग आकर 2 सालियों ने नदी में कूदकर जान देदी!

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के गोंडा में दो सगी बहनों ने जीजा के छेड़छाड़ से तंग आकर नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली. मृतक दोनों बहनों के पिता ने अपने दामाद पर बेटियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

पुलिस ने कहा कि मृतक बहनों के पिता सुरेश कुमार ने दावा किया कि उनकी बेटियों सुनीता (19) और पुनिता (17) के साथ उनकी बड़ी बेटी अनीता का पति अशोक कुमार छेड़छाड़ करता था। वह जब भी हमारे गांव आता था तो दोनों लडकियों को गलत नजर से देखता था और उनसे छेड़छाड़ करता था।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि दोनों लड़कियां आज सुबह मनकापुर इलाके में घर से यह कहकर निकलीं कि वो जा रही हैं और कभी वापस नहीं आएंगी. थाना प्रभारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों बहनें बिसुही नदी में कूद गईं और बाद में ग्रामीणों की मदद से उनके शव को नदी से बरामद किया गया।

मृतकों के पिता ने कहा कि उन्होंने उस समय बेटियों की इस बात को यह सोचकर गंभीरता से नहीं लिया कि वो शौच के लिए जा रही हैं. हालांकि, जब लड़कियां कुछ देर बाद वापस नहीं लौटीं तो ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर के बाद लोग नदी के पास पहुंचे क्योंकि कुछ ग्रामीणों ने दोनों बहनों को नदी की ओर जाते देखा था।

फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने बताया कि दोनों की लाश नदी में मिली, बहनों ने एक-दूसरे को कपड़े से बांध रखा था। पुलिस ने बताया कि सुनीता ने इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी जबकि पुनिता 10वीं कक्षा की छात्रा थी। इस घटना से जीजा फरार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User