UP में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड लखनऊ 24 सालों में सबसे गर्म

May 27, 2024 - 07:12
0 114
UP में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड लखनऊ 24 सालों में सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिन की गर्मी से ज्यादा रात बेहाल कर रही है। लखनऊ में 24 साल बाद मई माह की सबसे उमस और गर्मी भरी रात गुजरी है। बीती रातें न्यूनतम तापमान 31.3 दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इससे दिन में तापमान की बढ़ोतरी तो रहेगी लेकिन रात में स्थिति थोड़ी सुधरेगी। गर्मी में भी थोड़ी राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार इसके पहले वर्ष 2000 में 18 मई की रात को इतनी गर्मी पड़ी थी। तब न्यूनतम तापमन 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अभी स्थिति में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है।

वहीं, अधिकतम तापमान भी 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 अधिक रहा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मौजूदा समय प्रदेश के ऊपर प्रति चक्रवात की स्थिति बन रही है। यह स्थिति चक्रवात से विपरीत होती है। इसके केन्द्र में हवा का दबाव होता है और परिधि की ओर सबसे कम। इस वजह से धरती ठंडी नहीं हो पा रही है।

कमिश्नर रोशन जैकब ने लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, खीरी और हरदोई के जिलाधिकारियों को चिह्वी लिखी है। इसमें हीट वेव और उष्ण रात्रि की चेतावनी को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है। कमिश्नर ने तालाब पोखरों को भरवाने और भीड़ वाले स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

गर्मी की वजह से बढ़ी बिजली की मांग कूलर नाकाफी लगे। जिनके यहां एसी उनको भी कूलिंग कम लगने लगी। उमस और गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही थी। शहर में बिजली की मांग बेतहाशा बढ़ गई। एक सप्ताह में बिजली की मांग सबसे ज्यादा दर्ज की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User