मोदी की पहल पर पुतिन ने रोका था यूक्रेन पर 'परमाणु हमला

Mar 11, 2024 - 08:51
0 23
मोदी की पहल पर पुतिन ने रोका था यूक्रेन पर 'परमाणु हमला

block-350 block-350

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीएम मोदी के पहल पर रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोक दिया था।

सीएनएन ने प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया कि 2022 में यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा संभावित परमाणु हमले को रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम मोदी और कुछ और देश के नेताओं ने रूस से बात करके संभावित परमाणु हमले को रुकवाया था।

अमेरिका को परमाणु हमले की थी आशंका अमेरिका को डर था कि रूस पहली बार परमाणु हमले का सहारा ले सकता है, और इस बमबारी की संभावना को रोकने के लिए उसने "कड़ी तैयारी" शुरू कर दी।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीएम मोदी और अन्य विश्व नेताओं तक पहुंच ने संभावित संकट को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारियों ने कहा कि 2022 की गर्मियों के अंत से लेकर शरद ऋतु तक, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने परमाणु हमला होने की स्थिति में योजनाएं स्थापित करने के लिए कई बैठकें कीं। वरिष्ठ प्रशासन ने कहा- "यदि कोई स्पष्ट संकेत मिलता है कि वे कुछ करने वाले हैं, परमाणु हथियार से हमला करने वाले हैं, या यदि वे ऐसा करते हैं, तो हम कैसे प्रतिक्रिया देंगे, हम इसे कैसे रोकेंगे या रोकने की कोशिश करेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, बाइडन सरकार ने रूस को परमाणु हमलों से हतोत्साहित करने के लिए भारत सहित गैर-सहयोगियों के साथ काम किया, क्योंकि पेंटागन को चिंता थी कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकते हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा- "हमने जो चीजें कीं उनमें से एक न केवल उन्हें सीधे संदेश देना था, बल्कि अन्य देशों, जिनके प्रति वे अधिक ध्यान दे सकते हैं, को भी यही काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

भारत का रूख रहा है स्पष्ट जब से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा है। भारत ने हमेशा यह रुख बनाए रखा है कि मतभेदों को बातचीत से सुलझाया जा सकता है और उसने युद्ध में नागरिक की हत्या की निंदा की है। पिछले साल उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम मोदी ने पुतिन से कहा था कि 21वीं सदी "युद्ध का युग" नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User