दिल्ली में महिलाओं को CM केजरीवाल की सलाह, पति मोदी मोदी चिल्लाये तो रात का खाना न दें

Mar 10, 2024 - 13:58
0 133
दिल्ली में महिलाओं को CM केजरीवाल की सलाह, पति मोदी मोदी चिल्लाये तो रात का खाना न दें

block-350 block-350

दिल्‍ली में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सिविक सेंटर में महिला सम्‍मान समारोह किया और आप ने इस समारोह से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की।

वहीं बजट सत्र में एक हजार रुपये महिलाओं को देने के ऐलान के बार पहली बार आज टाउनहॉल सेशल में जब दिल्‍ली की महिला मतदाताओं के बीच पहुंचे तो महिलाओं ने सीएम को धन्‍यवाद करते हुए केजरीवाल जय हो के नारे लगाए।

लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा हमने अपनी सरकार के इस बार के बजट में महिलाओं के सशक्तिकरणक लिए महिला सम्‍मान योनजा की शुरूआत की है।उन्‍होंने आरोप लगाया अभी तक सशक्तिकरण के ना पर फ्राड चल रहा था।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा एक महिला को कुछ बना देते हैं और कहते हैं कि महिला सशक्तिकरण हो रहा है। सीएम ने कहा अब हर महिला के पर्स में मैं 1 हजार रुप्‍ये हर महीनें डालूंगा। उन्‍होंने कहा जब से हमारी सरकार ने इस योजना का ऐलान किया हैं तभी से हर जगह चर्चा हो रही है अब सातों सीटें केजरीवाल की।

उन्‍होंने महिलाओं से कहा ये आपकी जिम्‍मेदारी है कि आप अपने पिता, पति और भाइयों और आपके क्षेत्र के लोगके अन्‍य व्यक्ति को वोट देने के लिए मनाएं जो उनके लाभ के लिए काम कर रहा है. अगर आपका पति मोदी-मोदी करे तो उसे रात का खाना मत देना और अपने सिह की कसम दे देना, जिसके बाद पति को अपनी पत्‍नी की बात माननी पड़ेगी। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने महिलाओं से कहा ये सोचकर घर नहीं बैठना कि वे बहुत बदमाश है। क्‍या पता ईवीएम में कुछ कर रखा हो, लेकिन अगर उससे 10 फीसदी वोट इधर-उधर हो तो हमें 20 फीसदी से ज्‍यादा के लिए काम करना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User