डॉ.भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह की कार्यकारिणी गठित

Mar 10, 2024 - 17:29
0 64
डॉ.भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह की कार्यकारिणी गठित

block-350 block-350

डॉ.भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह की कार्यकारिणी गठित

 अमापुर कासगंज। कस्बा के मोहल्ला अंबेडकर नगर स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर भवन में रविवार को दोपहर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 133वीं जयंती के उपलक्ष में नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी गणमान्यों के समक्ष विगत वर्ष की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

तथा पूर्व अध्यक्ष के द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया तथा सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार उर्फ मुन्नालाल जी को तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मानपाल सिंह पूर्व उप निरीक्षक को उपाध्यक्ष पद के लिए ओमपाल सिंह डीलर वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए जोसिंदर कुमार को चुना गया।

 इसी के साथ अन्य सभी कार्यकर्ताओं का भी सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। तत्पश्चात कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 133वीं जयंती की रूपरेखा बनाई गयी। अंत में नवनिर्वाचित सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कुँवर लाल पूर्व उपनिरीक्षक, अमर सिंह वनविभाग, दरवेश कुमार फौजी भानु प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार प्रदीप कुमार प्रमोद कुमार उर्फ भोले महेश चंद्र वनविभाग जुगल किशोर सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User