Loksabha : जिताऊ, टिकाऊ और वफादार; भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट में कई नाम

Mar 03, 2024 - 10:30
0 205
Loksabha : जिताऊ, टिकाऊ और वफादार; भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट में कई नाम

block-350 block-350

BJP Lok Sabha Candidates List: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्टी जारी की। 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया।

भाजपा की पहली लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं जो चौंका रहे हैं। लिस्ट जारी होने से पहले कुछ सासंदों के टिकट कटने की चर्चा थी, लेकिन फिर भी उन्हें वफादारी और अच्छे काम के चलते मौका मिला है। इसके अलावा दल बदलकर आये मजबूत नेताओं के भी उम्मीदवार बनाया गया।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती से साकेत मिश्रा और दिल्ली में बांसुरी स्वराज जैसे नए चेहरों को मैदान में उतारकर सियासी पंडितों को चौंका दिया है। इसके अलावा भाजपा ने महेंद्र पांडे (चंदौली) और साक्षी महाराज (उन्नाव) को उम्मीदवार बनाकर पार्टी लाइन के प्रति वफादारी के लिए पुरस्कृत किया है। इससे पहले इन्हें हटाए जानें की अटकलें थी।

3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम तीन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिप्लब कुमार देब और सर्बानंद सोनोवाल का नाम भी पहली लिस्ट में शामिल है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित और चार बार के सांसद रहे हर्ष वर्धन, प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी को हटा दिया गया है।

इस आधार पर तय किए गए नाम सूत्रों ने कहा कि बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 'अबकी बार 370 पार' के नारों को ध्यान में रखते हुए टिकट का बंटवारा किया है। जीतने की क्षमता को मुख्य मानदंड बनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक के आधार पर टिकट तय किए गए हैं। इसके अलावा सर्वे रिपोर्ट को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

आपको बता दें कि रमेथ बिधूड़ी हाल ही में बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ अपनी विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। वहीं, प्रवेश वर्मा और मीनाक्षी लेखी को लेकर सर्वे रिपोर्ट और कैडर से मिले फीडबैक उनके पक्ष में नहीं थे। टिकट काटने में भी नही परहेज भाजपा ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और केंद्रीय मंत्री जॉन बारला (पश्चिम बंगाल में अलीपुरद्वार) को भी टिकट नहीं दिया है।

असम के डिब्रूगढ़ से जीतने वाले एक अन्य केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली को भी टिकट नहीं दिया गया है। उनकी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, भाजपा ने सात ऐसे मंत्रियों को भी टिकट दिया है जो राज्यसभा सांसद थे।

गुना से केपी यादव की जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे। अलवर (राजस्थान) से भूपेन्द्र यादव, तिरुवनंतपुरम (केरल) से राजीव चन्द्रशेखर, अटिंगल से वी मुरलीधरन, राजकोट (गुजरात) से परषोत्तम रूपाला और पोरबंदर (गुजरात) से मनसुख मंडाविया लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User