Pakistan-America: पाकिस्तान ने अमेरिका को दे दी धमकी, हम किसी देश के आगे नहीं झुकेंगे

Mar 03, 2024 - 10:40
0 18
Pakistan-America: पाकिस्तान ने अमेरिका को दे दी धमकी,  हम किसी देश के आगे नहीं झुकेंगे

block-350 block-350

Pakistan-America: पाकिस्तान ने अमेरिका के सुझावों को नकार दिया है।

8 फरवरी को हुए चुनाव में हुई गड़बड़ी की जांच की मांग कर रहे अमेरिका को पाकिस्तान ने फटकार लगाई है. पाकिस्तान ने कहा किसी भी बाहरी देश के आदेश के आगे पाकिस्तान झुकने वाला देश नहीं है।

शुक्रवार को अपने साप्ताहिक संबोधन के दौरान पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज बहरा बलूच ने कहा 'कोई भी देश, स्वतंत्र और संप्रभु देश पाकिस्तान को आदेश नहीं दे सकता। पाकिस्तान ने अमेरिका को क्या कहा? डॉन न्यूज के मुताबिक मुमताज ने कहा, 'हम पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में निर्णय लेने के लिए अपने संप्रभु अधिकार में यकीन रखते हैं।

मुमताज बलूच ने इस तरह के बयान तब दिए हैं, जब उनके अमेरिकी समकक्ष ने पाकिस्तान के चुनाव में जांच की मांगों को आगे बढ़ाने की बात कही थी। सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था कि 'चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ी के दावों की पाकिस्तानी कानून के मुताबिक पारदर्शिता पूर्ण जांच की जानी चाहिए।

मैथ्यू मिलर ने यह भी कहा था कि 'कथित धांधली की जांच को हम आगे बढ़ते देखना चाहते हैं, और जल्द ही खत्म होते देखना चाहते हैं। इमरान खान ने की थी चुनाव में जांच की मांग दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान में हुए चुनावों में इमरान खान ने जमकर धांधली का आरोप लगाया था. इमरान खान ने अमेरिका से चुनाव में हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

इमरान समर्थक कई उम्मीदवार धांधली के आरोपों को लेकर कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था. पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने नतीजे घोषित करने में भी काफी समय लगाया था. वहीं अब पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है। पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान पाकिस्तान चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा करते हुए 9 मार्च को मतदान की तारीख निर्धारित की है।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का करीब 11 साल बाद एक बार फिर राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। इस समय में पाकिस्तान में डॉ. आरिफ अल्वी राष्ट्रपति के पद पर विराजमान हैं. निर्वाचन आयोग के मुताबिक शनिवार 12 बजे से उम्मीदवार लाहौर, कराची, पेशावर और क्वेटा में नामांकन दर्ज करा सकते हैं. 4 मार्च को आवेदनों की जांच की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User