स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा धमाका, बनाई राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी

Feb 22, 2024 - 20:06
0 34
स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा धमाका, बनाई राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी

block-350 block-350

Swami Prasad Maurya New Party: दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मौर्य ने अपनी नयी पार्टी का ऐलान किया। पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) रखा है। समाजवादी पार्टी (सपा) की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद से त्यागपत्र देने के बाद मंगलवार को ही स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह नई पार्टी गठित करेंगे जिसका आज उन्होंने ऐलान कर दिया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अपनी नई पार्टी RSSP का ऐलान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौर्य के समर्थकों ने एक साथ दलितों और पिछड़ों के लिए आवाज उठाने का भी प्रण लिया। लंबे समय तक बसपा,फिर भाजपा और दो साल तक सपा के साथ रहने के बाद 70 साल के इस दिग्गज नेता ने अपनी नई पार्टी बना ली।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टियां का किया ऐलान समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय महासचिव पद से त्यागपत्र देने के एक सप्ताह बाद मौर्य ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्‍होंने सपा पर तंज कसते हुये कहा, सपा में एक नया फैशन चल गया है। नाम है समाजवादी और समाजवाद की दुहाई देकर उसका कत्लेआम कर रहे हैं। धर्मनिरपेक्ष होने की दुहाई देकर आज यथास्थितिवादी शक्तियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

महासचिव पद छोड़ने के बाद उन्होंने हाईकमान पर भेदभाव का आरोप लगाया था। चुनाव से पहले मौर्य ने खोला पत्ता बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगभग 20 साल तक बसपा के बड़ों पदों पर अपनी सेवा दी। मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री तक का जिम्मा संभाल चुके हैं। उसके बाद 2017 चुनाव से पहले उन्होंने पाला बदल लिया था और BJP में शामिल हो गए थे।

योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तो स्वामी को कैबिनेट में भी जगह मिली। मगर महज 5 साल में ही उनका BJP से मोह भंग हो गया। 2022 चुनाव से पहले उन्होंने सपा का दामन थाम लिया और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया। स्वामी की बेटी संघमित्रा मौर्य बंदायू से BJP सांसद हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User